जिला में निर्धारित मूल्य से अधिक दाम वसूलने पर आबकारी एवं कराधान विभाग ने बड़ी कार्रवाई अमल में लाई है। विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों में शराब की बोतल के अधिक दाम वसूलने पर छह दुकानें सील कर दी हैं। दुकानों में अधिक दाम वसूलने की शिकायतें काफी दिनों से मिल रही थीं, जिसके चलते विभाग ने यह कार्रवाई अमल में लाई है। उपायुक्त आबकारी एवं कराधान विभाग गगनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पिछले दिनों से काफी शिकायतें मिल रही थीं जिस पर विभाग की ओर से कार्रवाई अमल में लाई है और आने वाले समय में भी इस तरह की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।