सिउंड-कमटन मार्ग पर एनएचपीसी की टनल का रिसाव होने से मची तबाही के कारण पालचरा के पास मार्ग बंद पड़ा है। इस कारण क्षेत्र के बागवानों को अपने कंधों पर सेब की पेटियां ढोनी पड़ रही है। क्षेत्र में काफी मात्रा में बागवानों का सेब फंसा हुआ है। जिसके चलते बागवानों में नुकसान होने का डर बना हुआ है। ऐसे में रैला और रैला-दो पंचायत के किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। जबकि घटना के दो दिन बाद भी सड़क को बहाल करने का कार्य शुरू नहीं हो पाया है।