फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: वर्ष 1824 से दशहरा उत्सव में शिरकत कर रहे हैं शेष नाग चोतरू, 150 किमी पैदल करते हैं सफर

कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में देव परंपरा निभाने के लिए देवता अनंत शेषनाग चोतरू शोधा आनी 1824 से पहुंच रहे हैं। देवता के कारदार परिवार से संबंध रखने वाले गौरव कटोच ने बताया कि देवता उत्सव में आने की परंपरा इतने लंबे समय से निभा रहा है। इस बार भी देव परंपरा निभाने के लिए 150 किलोमीटर पैदल चलकर हारियानों ने शेषनाग को कुल्लू पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि देवता को कष्ट हरने के लिए माना जाता है और मान्यता यह भी है कि संतान प्रप्ति के लिए भी देवता की पूजा अचर्ना की जाती है। फिलहाल, दशहरा उत्सव से देवता का सदियों पुराना नाता है और हारियान इस परंपरा का निर्वाहन कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें