फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू दशहरा के रथ मैदान में 15 राज्यों की संस्कृति का संगम, कलाकारों के साथ झूमे दर्शक

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में देश-विदेश की विविध संस्कृतियों से रूबरू होने का अवसर मिल रहा है। जिला मुख्यालय कुल्लू के ढालपुर स्थित रथ मैदान में सजे मंच पर देशभर के 15 राज्यों की सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली। विभिन्न राज्यों से आए सांस्कृतिक दलों ने अपने पारंपरिक नृत्यों के माध्यम से अपनी संस्कृति और लोक परंपराओं को प्रस्तुत किया। रथ मैदान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकारों ने अपने-अपने राज्यों की लोक संस्कृति को नृत्य के माध्यम से मंच पर जीवंत किया। अलग-अलग क्षेत्रों की वेशभूषा, नृत्य शैलियों और सांस्कृतिक परंपराओं ने कार्यक्रम को खास बनाया। इन प्रस्तुतियों को देखने के लिए रथ मैदान में लोगों की भीड़ उमड़ी। विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झलकियां दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। कार्यक्रम के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कई दर्शक कलाकारों की प्रस्तुतियों का आनंद लेते हुए उनके साथ थिरकते नजर आए। रथ मैदान में देश की विविध लोक परंपराओं और सांस्कृतिक रंगों का संगम देखने को मिला। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के माध्यम से विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विरासत को एक मंच पर प्रस्तुत किया जा रहा है, जिससे लोगों को देश की विविध परंपराओं को करीब से जानने का अवसर मिल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें