फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू दशहरा: भगवान रघुनाथ का विधिवत स्नान, हार-श्रृंगार के बाद हुई मध्याह्न पूजा

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के तीसरे दिन शुक्रवार को ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में देवी-देवताओं के अस्थायी शिविरों में पारंपरिक वाद्ययंत्रों की देवधुनों के बीच विधिवत पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही देवी-देवताओं के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। देव शिविरों में सुबह की आरती के बाद भोग प्रसाद चढ़ाया गया। वहीं, भगवान रघुनाथ के अस्थायी शिविर में विशेष मध्याह्न पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान रघुनाथ, माता सीता, हनुमान, शालिग्राम और नरसिंह भगवान का विधिवत स्नान करवाया गया। इसके बाद हार-श्रृंगार कर पूजा-अर्चना संपन्न की गई। भगवान रघुनाथ के अस्थायी शिविर में मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह और पुजारियों ने मंत्रोच्चारण के साथ विशेष पूजा संपन्न करवाई। पूजा के दौरान भगवान को दूध, दही, शहद, जल, पंचामृत, घी, शक्कर और तुलसी जल से स्नान करवाया गया। पूरे अनुष्ठान में पारंपरिक विधि-विधान का पालन किया गया। दूसरी ओर, ढालपुर मैदान में स्थित देवी-देवताओं के शिविरों में भी पूजा-अर्चना का क्रम जारी रहा और श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें