फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू दशहरा: प्रदर्शनी मैदान की पार्किंग 7.62 लाख रुपये में नीलाम

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए पार्किंग स्थलों की नीलामी का दौर शुक्रवार को शुरू हो गया। पहले दिन प्रदर्शनी मैदान की पार्किंग के लिए बोलीदाताओं के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। इस पार्किंग की नीलामी 7 लाख 62 हजार रुपये में हुई। प्रदर्शनी मैदान की पार्किंग के लिए कुल 10 बोलीदाताओं ने हिस्सा लिया। नीलामी के लिए शुरुआती मूल्य 1 लाख 23 हजार रुपये निर्धारित किया गया था। शुरुआत में बोलीदाताओं ने दो-दो हजार रुपये की बढ़ोतरी के साथ बोली लगाई। बोली दो लाख रुपये तक पहुंचने के बाद इसमें बढ़ोतरी का क्रम बदल गया और 50-50 हजार रुपये की बढ़ोतरी के साथ बोली आगे बढ़ने लगी। इस दौरान कुछ बोलीदाता मुकाबले से बाहर होते गए। अंतिम चरण में जब बोली करीब पौने सात लाख रुपये तक पहुंची, तो तीन बोलीदाताओं के बीच मुकाबला बना रहा। आखिरकार प्रदर्शनी मैदान की पार्किंग 7 लाख 62 हजार रुपये में नीलाम हुई। दशहरा उत्सव के लिए अन्य पार्किंग स्थलों की नीलामी भी जारी है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, दो अन्य पार्किंग स्थलों के लिए भी बोली की प्रक्रिया चल रही थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें