फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: भाजपा मंडल अध्यक्ष सरवन लाल ने बीडीसी चुनाव के लिए भरा नामांकन

Ankesh Dogra Updated Fri, 08 May 2026 02:31 PM IST

भाजपा मंडल कुल्लू के अध्यक्ष सरवन लाल ने लग वैली के तिउन वार्ड से पंचायत समिति सदस्य (बीडीसी) पद के लिए शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान वह अपने समर्थकों के साथ तहसीलदार कार्यालय कुल्लू पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत अपना नामांकन पत्र जमा करवाया। सरवन लाल इससे पहले पंचायत प्रधान के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वह भाजपा मंडल कुल्लू के अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और पंचायत स्तर पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। नामांकन के दौरान उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें