फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: ज्वालामुखी मंदिर पहुंचे भाजपा संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, दिव्य ज्योति के किए दर्शन

ज्वालामुखी(कांगड़ा)। भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री के. सिद्धार्थन ने सोमवार को शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और मां ज्वाला की दिव्य ज्योति के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर पहुंचने पर पुजारी हिमांशु भूषण और पुजारी विभु शर्मा ने उन्हें विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाई। इस दौरान भाजपा मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उनके साथ मौजूद रहे। उन्हें माता की चुनरी भेंट कर सम्मानित किया गया। सिद्धार्थन ने मंदिर परिसर में स्थित शयन भवन, योगिनी कुंड और मोदी भवन के भी दर्शन किए। उन्होंने कुछ समय मंदिर परिसर में रुककर शक्तिपीठ ज्वालामुखी के धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की। सिद्धार्थन ने मंदिर में आयोजित हवन-यज्ञ में आहुतियां भी डालीं और मां ज्वाला से प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व मंत्री रविंद्र रवि, भाजपा जिला देहरा अध्यक्ष अजय खट्टा, ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष रामलोक धनोटिया, जिला प्रभारी देहरा राजेश ठाकुर, राहुल डोगरा, रामस्वरूप शास्त्री, पूजा डोगर सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें