फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा में आरएसएस का विजयादशमी उत्सव, शस्त्र पूजन के बाद निकाला पथ संचलन; 7 साल के युवी ने खींचा ध्यान

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से कांगड़ा के गुप्त गंगा स्थित संघ कार्यालय में विजयादशमी उत्सव और शस्त्र पूजन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के बाद नगर में पथ संचलन निकाला गया। इसमें स्वयंसेवकों ने अनुशासन और एकजुटता का परिचय दिया। पथ संचलन गुप्त गंगा स्थित संघ कार्यालय से शुरू होकर मुख्य बाजार और बस स्टैंड से गुजरा। इसके बाद स्वयंसेवक वापस संघ कार्यालय पहुंचे। नगर के विभिन्न बाजारों में लोगों ने पुष्पवर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया। पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवक अनुशासित तरीके से निर्धारित मार्ग से गुजरे। बाजारों में लोगों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। विजयादशमी के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में कई स्वयंसेवकों ने भाग लिया। पथ संचलन में कांगड़ा निवासी सात वर्षीय युवी ने भी हिस्सा लिया। इतनी कम उम्र में संचलन में भाग लेने के कारण वह लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। जानकारी के अनुसार, युवी पिछले दो वर्षों से आरएसएस की गतिविधियों में भाग ले रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें