फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा सुजानपुर शहर, ढोल-नगाड़ों की थाप पर निकाली मूर्ति विसर्जन यात्रा

मुख्य बाजार सुजानपुर में चल रहा गणेश उत्सव शुक्रवार को धूमधाम और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। उत्सव के अंतिम दिन भगवान गणेश की प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु जमकर थिरके और गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना... के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। शोभायात्रा के बाद श्रद्धालुओं ने ब्यास नदी में विधि-विधान से प्रतिमाओं का विसर्जन कर विघ्नहर्ता को नम आंखों से विदाई दी। सुजानपुर में इस बार दो स्थानों पर गणेश उत्सव का आयोजन किया गया। दोनों जगह आकर्षक पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। स्थापना के बाद से ही सुबह-शाम पूजा-अर्चना,महाआरती और भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडालों में पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन करते रहे। विसर्जन के अवसर पर शहर के वार्ड नंबर आठ में स्थानीय निवासियों और आयोजन समिति की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। अंतिम दिन श्री हनुमान कमेटी के नेतृत्व में विसर्जन यात्रा निकाली गई। इससे पहले भगवान गणेश की विशेष आरती की गई। इसके बाद निकली शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर नृत्य किया। भक्तों ने भगवान गणेश से अगले वर्ष फिर आने की कामना की। शोभायात्रा के बाद व्यास नदी में प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें