फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हमीरपुर ओवरऑल विजेता, शिमला ने जीती वॉलीबाल ट्रॉफी

रामपुर में वन विभाग की तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में हमीरपुर वन सर्कल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल विजेता का खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह में प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजय सूद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन विभिन्न खेलों के फाइनल मुकाबले हुए। वॉलीबाल पुरुष वर्ग के फाइनल में शिमला और हमीरपुर वन सर्कल की टीमें आमने-सामने थीं। शिमला ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए हमीरपुर को 3-0 के अंतर से हराकर ट्रॉफी जीत ली। महिला वर्ग के फाइनल में रामपुर और मंडी सर्कल के बीच मुकाबला हुआ। इसमें मंडी सर्कल ने जीत दर्ज कर वॉलीबाल की ट्रॉफी अपने नाम की। कबड्डी पुरुष वर्ग के फाइनल में हमीरपुर और बिलासपुर सर्कल की टीमें भिड़ीं। हमीरपुर ने मुकाबला जीतकर खिताब हासिल किया। महिला वर्ग में रामपुर और हमीरपुर सर्कल के बीच फाइनल हुआ, जिसमें हमीरपुर विजेता रहा। रस्साकशी पुरुष वर्ग का फाइनल वाइल्ड लाइफ और हमीरपुर के बीच खेला गया। वाइल्ड लाइफ की टीम ने 2-0 के अंतर से जीत दर्ज कर टग ऑफ वार की ट्रॉफी अपने नाम की। महिला वर्ग में रामपुर और मंडी सर्कल के बीच मुकाबला हुआ। मंडी सर्कल ने फाइनल जीतकर खिताब हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि संजय सूद ने सभी विजेता टीमों को बधाई दी और खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें