फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेंद्र राणा बोले- झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी, मुख्यमंत्री सबूत दें या माफी मांगें

टौणीदेवी(हमीरपुर)। भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए नौ विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों पर सबूत सार्वजनिक करने या प्रदेश की जनता से माफी मांगने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लंबे समय से मंचों से नौ विधायकों के बिकने की बात कह रहे हैं, जबकि उनके अनुसार पुलिस जांच में कॉल डिटेल और बैंक खातों की पड़ताल के बावजूद अवैध लेन-देन का कोई प्रमाण सामने नहीं आया है। मीडिया को जारी बयान में राणा ने देहरा उपचुनाव के दौरान 68 महिला मंडलों के खातों में 50-50 हजार रुपये डालने के मामले पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि आचार संहिता के दौरान सरकारी धन का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए किया गया। कहा कि यदि सरकार महिला मंडलों की मदद करना चाहती थी तो प्रदेश के सभी मंडलों को समान राशि दी जानी चाहिए थी। राणा ने मुख्यमंत्री के त्याग संबंधी बयानों पर पलटवार करते हुए जमीन के मुआवजे का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार से श्वेत पत्र जारी कर यह स्पष्ट करने को कहा कि सरकारी परियोजनाओं के लिए जमीन देने वाले कितने लोगों को मुआवजा दिया गया है। चंबा में 15 हजार महिलाओं को 1500 रुपये देने की घोषणा पर भी उन्होंने सवाल किया कि बाकी महिलाओं को इसका लाभ क्यों नहीं दिया जा रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें