फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवाहदेवी: 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक सेवा कार्यों के साथ मनाया जाएगा प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन

भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र भोरंज के भोरंज और समीरपुर दोनों मंडलों के कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को एक निजी होटल में आयोजित हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक संकल्प सेवा के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि इस दौरान मंदिरों की साफ-सफाई, रक्तदान शिविरों का आयोजन तथा जरूरतमंद और गरीब लोगों की सहायता सहित विभिन्न सेवा कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पूर्व में सौंपी गई जिम्मेदारियों को भी समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में भोरंज मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार, समीरपुर मंडल अध्यक्ष अभयवीर सिंह लवली, पूर्व विधायक कमलेश कुमारी व अनिल धीमान, जिला परिषद अध्यक्ष अनीता शर्मा, विजय बहल आदि सहित दोनों मंडलों के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने भोरंज के बस्सी चौक पर प्रदेश सरकार के विरुद्ध धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना रोष व्यक्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें