एनआईटी हमीरपुर के हिमगिरि और उदयगिरि हॉस्टल में छात्रों के कमरों से नकदी चोरी के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। हॉस्टल अटेंडेंट की सतर्कता के बाद युवक पकड़ में आया। पुलिस के अनुसार उसके पास से 21,510 रुपये नकद, दो एटीएम कार्ड, पहचान संबंधी दस्तावेज, मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य सामान बरामद हुआ है। अब पुलिस बरामद सामान के मालिकों और मामले में आरोपी की भूमिका की जांच कर रही है।