फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: महाविद्यालय में मनाया स्वदेशी दिवाली महोत्सव-2026

हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में इको क्लब और बोस बॉटनिकल सोसाइटी के तत्वावधान में स्वदेशी दिवाली महोत्सव-2026 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसमें कॉमर्स सोसाइटी, संगीत विभाग और अंग्रेजी विभाग ने सहयोग किया। कार्यक्रम में करीब 80 विद्यार्थियों ने भाग लिया। महोत्सव में हिमाचली पारंपरिक लिखणु और रंगोली प्रतियोगिताएं करवाई गईं। लिखणु प्रतियोगिता में प्रिया ने पहला, साक्षी ने दूसरा और मोनिका व नीतिका ने तीसरा जबकि रंगोली प्रतियोगिता में कनिका व रेशिका प्रथम, दीक्षा व दीक्षा द्वितीय और प्रियंका तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पहचान स्पेशल स्कूल हमीरपुर के करीब 20 बच्चों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी रही। इसमें बच्चों ने अपने हाथों से तैयार की गई दिवाली की सजावटी वस्तुओं और अन्य हस्तनिर्मित उत्पादों को बिक्री के लिए रखा। महाविद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. संगीता सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति और स्वदेशी परंपराओं को सहेजने के साथ समाज में समानता और समावेशिता की भावना को मजबूत करते हैं। इस मौके पर डॉ. कल्पना भंडारी, डॉ. कनिका कौंडल, डॉ. उमा देवी, प्रो. पूर्वा ठाकुर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें