हिमाचल प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा के बयान पर हमीरपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती ने पलटवार किया है। सुमन भारती ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हो रहा विकास भाजपा को हजम नहीं हो रहा है। हमीरपुर हो या प्रदेश का कोई भी जिला, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में एक समान विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, लेकिन भाजपा को यह रास नहीं आ रहा। भाजपा नेताओं को मुख्यमंत्री का फोबिया हो गया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने भाजपा के जिला स्तर पर बनाए गए कार्यालयों को लेकर भी सवाल खड़े किए। सवाल पूछते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को जनता को यह बताना चाहिए कि देशभर में बनाए गए इन कार्यालयों के निर्माण के लिए धन कहां से आया। भाजपा की ओर से हर जिला में कार्यालय खोले गए हैं और 15000 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की गई है।