फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: निपुण बाल मेले में विद्यार्थियों ने लगाए स्टॉल

डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। राजकीय प्राथमिक विद्यालय बलोह में निपुण बाल मेले का आयोजन हुआ। बलोह पंचायत प्रधान लता देवी ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। मेले में बच्चों ने विज्ञान, गणित, पर्यावरण, स्वास्थ्य और स्थानीय संस्कृति से जुड़े अनेक आकर्षक स्टॉल लगाए थे। प्रधान ने स्टॉल का निरीक्षण किया और बच्चों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि ऐसे मेले बच्चों में आत्मविश्वास और व्यावहारिक ज्ञान बढ़ाने का सुंदर माध्यम हैं। उन्होंने विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों की सराहना की। भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रखने की अपील की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक, अभिभावक और ग्राम पंचायत के सदस्य भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें