फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: कोल्डड्रिंक पीते हुए कांच का टुकड़ा गले में फंसा, एंडोस्कोपी से निकाला

हमीरपुर। घर में कार्यक्रम के दौरान कोल्ड ड्रिंक पीना एक व्यक्ति के लिए मुसीबत बन गया। कोल्ड ड्रिंक की बोतल से कांच का टुकड़ा उसके गले में फंस गया। इसके बाद मरीज को गंभीर हालत में सरकाघाट अस्पताल से मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर करना पड़ा। यहां गैस्ट्रो विभाग की विशेषज्ञ डॉ. पूर्णिमा पटियाल और उनकी टीम ने एंडोस्कोपी के माध्यम से करीब 30 मिनट में कांच का टुकड़ा बाहर निकालकर मरीज को राहत पहुंचाई। सरकाघाट से प्रताप के घर पर कार्यक्रम था। इसी दौरान वह कोल्ड ड्रिंक पी रहा था। अचानक बोतल से कांच का छोटा टुकड़ा उसके गले में चला गया और अंदर फंस गया। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन तुरंत उसे उपचार के लिए सरकाघाट अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया। देर रात मरीज के मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर इमरजेंसी विभाग में उपचार शुरू किया। चिकित्सकों ने मरीज का एक्स-रे सहित अन्य आवश्यक जांचें करवाईं, लेकिन शुरुआती जांच में गले में फंसी कंकरी का पता नहीं चल पाया। इसके बाद गैस्ट्रो विभाग की विशेषज्ञ डॉ. पूर्णिमा पटियाल ने एंडोस्कोपी करने का निर्णय लिया। डॉ. पूर्णिमा पटियाल और उनकी टीम ने करीब आधे घंटे तक प्रक्रिया कर कांच के टुकड़े को सफलतापूर्वक बाहर निकाल दिया। इससे मरीज को राहत मिली। डॉ. पूर्णिमा पटियाल ने बताया कि ऐसे मामलों में समय पर सही जांच और उपचार बेहद जरूरी है। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देशराज शर्मा ने डॉ. पूर्णिमा पटियाल और उनकी टीम को बधाई दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें