फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 साल की जनसेवा के उपलक्ष्य में हमीरपुर में भाजपा की सेवा ज्योति यात्रा, कार्यकर्ताओं ने लिया विकसित भारत का संकल्प

हमीरपुर में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से सेवा ज्योति कार्यक्रम आयोजित किया गया। गांधी चौक पर कार्यक्रम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमीरपुर बाजार में सेवा ज्योति यात्रा निकाली। यात्रा गांधी चौक से शुरू होकर डीसी कार्यालय तक पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में झंडूता के विधायक जेआर कटवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। हमीरपुर सदर के विधायक आशीष शर्मा और भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर देशभर में सेवा संकल्प से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को समाज और देश के लिए लगातार काम करने का संदेश दिया जा रहा है। जनसेवा के साथ राष्ट्र निर्माण को अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया गया है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को मिशन-2047 के तहत विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए संकल्प दिलाया गया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के लिए निरंतर काम करने का संकल्प लिया। भाजपा नेताओं ने कहा कि आने वाले वर्षों में देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। हमीरपुर सदर विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 7 अक्तूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसके बाद उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेवा सप्ताह के तहत अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से जनसेवा और राष्ट्र निर्माण का संदेश लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। इसी कड़ी में हमीरपुर में सेवा ज्योति कार्यक्रम और यात्रा का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें