फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोरंज: एसडीएम शशि पाल शर्मा बोले- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी

भोरंज (हमीरपुर)। नौवें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय भोरंज में पोषण एवं स्वास्थ्य जागरूकता पर एक दिवसीय कार्यशाला एवं शिविर आयोजित किया गया। इसमें एसडीएम शशि पाल शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यशाला में संतुलित आहार, प्रोटीनयुक्त भोजन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, गर्भावस्था के दौरान पोषण, स्तनपान और पूरक आहार सहित बच्चों के समुचित विकास की जानकारी दी गई।प्रतिभागियों को गंभीर कुपोषण (सैम) और आंशिक कुपोषण (मैम) से ग्रस्त बच्चों की पहचान, स्वास्थ्य की नियमित निगरानी और फॉलोअप के बारे में भी बताया गया। एसडीएम ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को सैम और मैम श्रेणी के बच्चों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जरूरत पड़ने पर बच्चों को स्वास्थ्य संस्थानों में रेफर करने और उपचार व पोषण सेवाओं की निरंतरता बनाए रखने पर जोर दिया। बाल विकास परियोजना अधिकारी सुनील कुमार ने पोषण माह की थीम ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के तहत आयोजित होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। शिविर में करीब 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित विभाग के कर्मचारियों ने भाग लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें