फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर अवाहदेवी माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुबह 11 बजे तक 2500 श्रद्धालुओं ने टेका माथा

शारदीय नवरात्र की अष्टमी के अवसर पर रविवार को श्री अवाहदेवी माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह मंदिर के कपाट खुलते ही माता के दर्शन करने के लिए भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। सुबह 11 बजे तक करीब 2500 श्रद्धालु माता के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद ले चुके थे। मंदिर परिसर में अष्टमी के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान किए गए। एक ओर दुर्गा पूजा जारी रही, वहीं दूसरी ओर विधिवत कन्या पूजन किया गया। कन्याओं की पूजा-अर्चना के बाद उन्हें भोजन करवाया गया। श्रद्धालुओं ने कन्याओं का आशीर्वाद लेकर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों के चलते पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हुए दर्शन के लिए पहुंचे और पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति की कामना की। इस दौरान स्थानीय गायक जगदीश सन्याल ने माता के भजनों और भेंटों का गुणगान किया। भक्ति गीतों से मंदिर परिसर का माहौल और भी आध्यात्मिक हो गया। अष्टमी के अवसर पर मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें