फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में 88 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, सैकड़ों किलोमीटर दूर से भी पहुंची छात्रा

राजकीय आदर्श मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 में विद्यार्थियों का खासा उत्साह देखने को मिला। परीक्षा में भाग लेने के लिए सुबह से ही विद्यार्थी परीक्षा केंद्र पर पहुंचने लगे थे। नौवीं से 12वीं कक्षा तक के कुल 88 विद्यार्थियों ने परीक्षा में शामिल होकर अपनी प्रतिभा दिखाई। परीक्षा के लिए कुल 193 विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे। इनमें नौवीं कक्षा के 29, दसवीं कक्षा के 36, 11वीं कक्षा के 66 और 12वीं कक्षा के 62 विद्यार्थी शामिल थे। परीक्षा में नौवीं कक्षा के 14, दसवीं कक्षा के 15, 11वीं कक्षा के 29 और 12वीं कक्षा के 29 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस तरह चारों कक्षाओं से कुल 88 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में उत्साह नजर आया। खास बात यह रही कि पंजाब के लुधियाना शहर स्थित स्कूल ऑफ एमिनेंस की छात्रा बलजिंदर कौर भी परीक्षा देने के लिए सैकड़ों किलोमीटर दूर हमीरपुर पहुंचीं। उनकी भागीदारी ने परीक्षा के प्रति विद्यार्थियों की लगन को दर्शाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें