धर्मशाला। मैक्सिमस मॉल स्थित केएफसी आउटलेट में बुधवार दोपहर करीब तीन बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने से आउटलेट में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। घटना के दौरान किचन से धुएं के गुब्बार उठने लगे और किचन का शीशा भी टूट गया। आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मोर्चा संभालते हुए आग बुझाने का कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों की मुस्तैदी से आग पर जल्द काबू पा लिया गया। आग लगने से किचन में काफी नुकसान हुआ है।