फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: बनीखेत में धूमधाम से मनाया दशहरा, पधर मैदान में हुआ रावण के पुतले का दहन

बनीखेत के पधर मैदान में नवरात्र के दौरान आयोजित रामलीला के समापन के बाद मंगलवार को विजयदशमी का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रावण वध का मंचन किया गया और इसके बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। नवरात्र के दौरान पधर मैदान में रामलीला का आयोजन किया गया, जिसमें भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया गया। रामलीला के माध्यम से कलाकारों ने भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। रामलीला के अंतिम दिन विजयदशमी के अवसर पर भगवान श्रीराम और रावण के बीच हुए युद्ध का मंचन किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें