फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा: दो दिवसीय उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का समापन

पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक बाल विद्यालय चंबा में आयोजित दो दिवसीय उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का शनिवार को समापन हुआ। समापन समारोह में विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं ब्लॉक प्रोजेक्ट अधिकारी रचना ठाकुर ने विजेता और उपविजेता विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विज्ञान केवल विषय नहीं, बल्कि तार्किक सोच और समस्याओं को समझने का माध्यम है। विद्यार्थियों को जिज्ञासा और नवाचार की भावना बनाए रखनी चाहिए। साइंस क्विज के जूनियर वर्ग में आरुषि ठाकुर व नीलेश भट्ट (पीएम श्री जीएमएसएसएस चंबा), सीनियर में समृद्धि सिंह व इशिका (डीएवी चंबा) और सीनियर सेकेंडरी में अर्णव ठाकुर व दिव्यांश भारद्वाज (डीएवी चंबा) ने पहला स्थान हासिल किया। मैथेमेटिकल ओलंपियाड में जूनियर वर्ग से अहान शर्मा (किड्स इंटरनेशनल), सीनियर से अधित कालरा (डीएवी चंबा) और सीनियर सेकेंडरी से दिव्यांशु ठाकुर (डीएवी चंबा) प्रथम रहे। साइंस इनोवेटिव मॉडल में हीया और पारने शर्मा ने क्रमश: जूनियर व सीनियर वर्ग में बाजी मारी। साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में सौम्या गुप्ता, सृजा और आरव ने अपने-अपने वर्ग में पहला स्थान पाया। सम्मेलन में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें