फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: बरोहा स्कूल में अंडर-17 खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज

Krishan Singh Updated Wed, 02 Sep 2026 04:26 PM IST

राजकीय उच्च पाठशाला बरोहा में बुधवार को तीन दिवसीय अंडर-17 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में झंडूता और घुमारवीं उपमंडलों के 25 विद्यालयों के करीब 235 छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी, बैडमिंटन, खो-खो और वॉलीबाल सहित विभिन्न खेलों के मुकाबले करवाए जाएंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष विजय कौशल ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आपसी सहयोग की भावना विकसित होती है। खंड खेल प्रभारी विमल राव ने बताया कि प्रतियोगिता तीन दिनों तक चलेगी। इसमें दोनों उपमंडलों के 25 विद्यालयों से लगभग 235 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर मंच प्रदान करेगी। वहीं, राजकीय उच्च पाठशाला बरोहा की मुख्याध्यापिका नीलम शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर विद्यालय में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों और टीम प्रभारियों का स्वागत करते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें