फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: संदीप सांख्यान ने सांसद अनुराग ठाकुर पर बोला जुबानी हमला

Krishan Singh Updated Wed, 02 Sep 2026 01:25 PM IST

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मीडिया कॉर्डिनेटर संदीप सांख्यान ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर पर निशाना साधा है। प्रेस को जारी बयान में उन्होंने आरोप लगाया कि अनुराग ठाकुर प्रदेश में कांग्रेस सरकार और केंद्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को घेरने का काम करते हैं, लेकिन अपनी सांसद निधि और क्षेत्र के विकास को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं करते। सांख्यान ने कहा कि पांच बार के सांसद और केंद्र में पूर्व मंत्री रहे अनुराग ठाकुर को बताना चाहिए कि उनकी सांसद निधि जनहित में खर्च करने में कमी क्यों रह गई। उन्होंने कहा कि जनता यह भी जानना चाहती है कि लंबे राजनीतिक कार्यकाल में हिमाचल और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लिए उनकी बड़ी उपलब्धियां क्या रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद प्रदेश के हितों से जुड़े राजस्व घाटा अनुदान, जीएसटी अनुदान और पुरानी पेंशन योजना से जुड़े कर्मचारियों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी आवाज नहीं उठाते। सांख्यान ने केंद्र सरकार पर देश का कर्ज बढ़ने का आरोप लगाते हुए बेरोजगारी के मुद्दे पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता मर्यादाओं की बात करते हैं, लेकिन राम मंदिर चंदा प्रकरण, बेरोजगारी और हिमाचल के भाखड़ा व पौंग बांध विस्थापितों के मुद्दों पर चुप क्यों हैं। सांख्यान ने कहा कि कांग्रेस को कोसने से सांसद अपनी जनता के प्रति जवाबदेही से नहीं बच सकते। जनता पांच बार के सांसद से उनके कार्यों का जवाब चाहती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें