फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: घुमारवीं में रोजगार मेले में 400 युवाओं ने दिए साक्षात्कार, 200 का चयन

सीर उत्सव के दौरान घुमारवीं में आयोजित रोजगार मेले में 16 से अधिक कंपनियों ने 400 से ज्यादा युवाओं के साक्षात्कार लिए। इनमें करीब 200 युवाओं का विभिन्न पदों के लिए चयन किया गया। वहीं अन्य अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए संबंधित कंपनियों के मुख्य कार्यालयों में साक्षात्कार देने के लिए बुलाया गया है। श्रम एवं रोजगार विभाग और बीबीएनआई के सहयोग से आयोजित रोजगार मेले में स्थानीय युवाओं के साथ आईटीआई घुमारवीं के अंतिम वर्ष के प्रशिक्षुओं ने भी हिस्सा लिया। रोजगार मेले में कंपनियों के प्रतिनिधियों ने युवाओं की शैक्षणिक योग्यता, तकनीकी दक्षता और अन्य कौशल के आधार पर साक्षात्कार लिए। आईटीआई विद्यार्थियों को रोजगार के साथ इंटर्नशिप के अवसरों के लिए भी कंपनियों के समक्ष अपनी योग्यता रखने का मौका मिला। इससे विद्यार्थियों को वास्तविक भर्ती प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव भी मिला। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने में उद्योगों की जरूरत और उपलब्ध मानव संसाधन के कौशल के बीच का अंतर यानी स्किल गैप बड़ी चुनौती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें