आंगनबाड़ी वर्कर्ज एवं हेल्पर्स यूनियन संबंधित सीटू ने मानदेय वृद्धि की प्रभावी तिथि एक नवंबर 2026 निर्धारित करने के विरोध में शुक्रवार को झंडूता में जोरदार प्रदर्शन किया। यूनियन ने 22 अक्तूबर को जारी अधिसूचना को आंगनबाड़ी कर्मियों के साथ धोखा करार देते हुए सरकार से मानदेय बढ़ोतरी अप्रैल 2026 से लागू करने और सात महीने का बकाया एरियर जारी करने की मांग की। प्रदर्शन के बाद प्रोजेक्ट जिला अध्यक्ष सुषमा देवी और प्रोजेक्ट जिला महासचिव इंदुबाला की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम झंडूता अर्शिया शर्मा को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में करीब 100 आंगनबाड़ी वर्कर शामिल रहीं। यूनियन की राज्य अध्यक्ष नीलम जस्वाल और राज्य महासचिव वीना शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बजट सत्र 2026-27 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में एक हजार रुपये प्रतिमाह की वृद्धि करने की घोषणा की थी।