पानीपत में गांव दिवाना के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक-युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। शवों के रेलवे ट्रैक पर पड़े होने की सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। दोनों शवों के पास से मिले मोबाइल फोन, कागजात आदि से उनकी पहचान हुई।