फर्कपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पार्क में बड़ी संख्या में लोगों ने डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की मूर्ति स्थापना कर दी। वहीं सूचना पाकर भारी पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस पार्क को लेकर बुधवार को संयुक्त बैठक होनी थी, लेकिन एक दिन पहले ही मूर्ति स्थापना कर दी गई। मनदीप टोपरा, बलजीत सिंह वागला व विजय कुमार ने कहा कि 12 फरवरी को गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को गुरु रविदास सामुदायिक केंद्र के पार्क में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की मूर्ति स्थापना की गई है। इस मौके पर समाज के महिलाओं व पुरुषों ने मिठाई, लड्डू खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी। इस जमीन पर कई वर्ष पहले पानी जमा हुआ करता था। फिर यह जमीन अनुसूचित जाति समाज के लोगों को आवंटित कर दी गई थी। जिस पर एक सामुदायिक केंद्र भी बना है और पार्क भी है।