फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: दड़वा गांव की महिलाएं पहुंची एएसपी के पास, बोलीं-पड़ोस की दो महिलाएं कर रहीं परेशान

शाहिल शर्मा Updated Tue, 17 Jun 2025 05:40 PM IST

गांव दड़वा के ग्रामीण मंगलवार को एकत्रित होकर जिला सचिवालय पहुंचे। यहां उन्होंने एएसपी अमरिंद्र सिंह को गांव की दो महिलाओं द्वारा छेड़खानी के झूठे केस में फंसवाने को लेकर शिकायत दी। और कहा कि इन दोनों महिलाओं से पड़ोस के सभी लोग परेशान हैं। उक्त महिलाएं अपनी नाबालिग बेटियों को ढाल बनाकर उनके पतियों पर छेड़खनी के आरोप लगाती हैं। ग्रामीणों की शिकायत सुनने के बाद एएसपी ने उन्हें कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। गांव दड़वा की महिला रानी ने बताया कि दोनों महिलाओं के साथ रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। इसी को लेकर वे अक्सर उनसे झगड़ती रहती हैं। इतना ही ही नहीं उनके पति उन्हें देखकर गंदे-गंदे इशारे भी करते हैं, और जब वे उनके घर जाकर बात करती हैं तो उल्टा झगड़े पर उतारू हो जाती हैं। आरोप है एक महिला ने साजिश के तहत गांव के ही बुजुर्ग को पाॅक्सो एक्ट के तहत जेल भिजवाया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें