यमुनानगर के जगाधरी में डॉक्टर दंपती को बेहोश कर घर का नौकर सामान चोरी कर फरार हो गया। व्यासपुर रोड पर स्थित सभरवाल अस्पताल के मालिक डॉ. नवीन सभरवाल और उनकी पत्नी डॉ. पूनम सभरवाल कमरे में बेसुध मिले। जब अस्पताल का स्टाफ उनके घर पहुंचा तो मामले का खुलासा हुआ। वहीं आरोपी नौकर मौके से फरार था।