फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में धान खरीद के पहले ही दिन हांफ गया पोर्टल, किसानों को हुई परेशानी

अनाज मंडियों में आज से धान की सरकारी खरीद शुरू हो गई। खरीद के पहले ही दिन सरकारी पोर्टल ने किसानों और आढ़तियों की परेशानी बढ़ा दी। दोपहर तक पोर्टल सुचारू रूप से नहीं चल पाया। कभी पोर्टल खुला तो कभी उसकी रफ्तार बेहद धीमी रही। इसके चलते किसानों को धान का डाटा सत्यापित कराने के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। कई किसानों को अपनी अंगुली का स्कैन कई-कई बार करवाना पड़ा, तब जाकर डाटा सत्यापन की प्रक्रिया पूरी हो सकी। सरकार की ओर से अनाज मंडियों में मंगलवार से धान की सरकारी खरीद शुरू करने के आदेश दिए गए थे। इसके तहत किसान अपनी फसल लेकर मंडियों में पहुंचे, लेकिन पोर्टल पर धान का डाटा सत्यापित नहीं होने के कारण खरीद प्रक्रिया प्रभावित रही। किसानों का कहना था कि मंडी में फसल लेकर पहुंचने के बाद उन्हें पोर्टल की समस्या के कारण काफी समय इंतजार करना पड़ा। इससे किसानों के सामने धान बेचने में परेशानी खड़ी हो गई। पोर्टल की धीमी गति के कारण मंडी में मौजूद कर्मचारियों और आढ़तियों को भी कामकाज निपटाने में दिक्कत आई। किसानों को उम्मीद थी कि सरकारी खरीद शुरू होने के साथ ही उनकी फसल की बिक्री की प्रक्रिया आसानी से पूरी हो जाएगी, लेकिन पहले दिन तकनीकी समस्या के कारण उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी। बारिश के बाद धान सुखाने में जुटे मजदूर: पिछले तीन दिनों से हुई बारिश के बाद मंगलवार को मौसम खुला और धूप निकली। इसके बाद अनाज मंडियों में सुबह से ही मजदूर धान को सुखाने में जुट गए। बारिश के कारण नमी बढ़ने से धान को सुखाना जरूरी हो गया था। मंडियों में मजदूर फसल को पलट-पलटकर सुखाते नजर आए। मंडी से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि मंगलवार से पोर्टल सुचारू रूप से चलने लगेगा और धान के डाटा का सत्यापन तेजी से हो सकेगा। इससे किसानों को फसल बेचने में आ रही परेशानी कम होने की संभावना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें