फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपालमोचन मेले में छाए पीएम मोदी, शेखावत और सीएम सैनी के कटआउट बने सेल्फी पॉइंट

यमुनानगर,। कपालमोचन मेले में इस बार धार्मिक आस्था के साथ आकर्षक सजावट भी श्रद्धालुओं का ध्यान खींच रही है। मेला परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बड़े-बड़े कटआउट लगाए गए हैं। मेला क्षेत्र में इस तरह के दो कटआउट तैयार किए गए हैं, जो यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालु इन कटआउट के पास रुककर तस्वीरें खिंचवा रहे हैं। खासकर युवाओं में इनके साथ सेल्फी लेने का उत्साह देखने को मिल रहा है। मेला परिसर में इनकी स्थापना के बाद यहां लोगों की आवाजाही बनी हुई है। श्रद्धालु धार्मिक स्थलों पर दर्शन और सरोवरों में स्नान करने के साथ इन आकर्षक कटआउट के पास भी पहुंच रहे हैं। पांच दिवसीय कपालमोचन-श्री आदिबद्री मेले में हरियाणा के अलावा पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। मेले को आकर्षक बनाने के लिए प्रशासन की ओर से विभिन्न व्यवस्थाएं की गई हैं। मनोरंजन के साधनों, खानपान और अन्य सामान की दुकानों के साथ इस तरह की सजावट भी मेले की रौनक बढ़ा रही है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ये कटआउट फोटो खिंचवाने का एक नया आकर्षण बन गए हैं। दिनभर इनके आसपास लोगों की चहल-पहल देखी जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें