फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में पुराना सहारनपुर रोड पर जीटीबी टिंबर फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

निवेदिता वर्मा Updated Sat, 11 Oct 2025 03:57 PM IST

पुराना सहारनपुर रोड पर जीटीवी प्लाई टिंबर फैक्ट्री में रात के समय भयंकर आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया, लेकिन समय रहते वहां पर मौजूद कर्मचारियों ने देखा और तुरंत फैक्ट्री मालिक को सूचित किया। फैक्ट्री मालिक ने दमकल विभाग को सूचित किया और मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। आग इतनी भयंकर थी कि दमकल की एक के बाद एक कई गाड़ियां आती रही और आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे। वहां पर मौजूद दमकल कर्मचारियों ने बताया कि आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया लेकिन आग ज्यादा भयानक होने की वजह से टिंबर फैक्ट्री में रखा सारा सामान व मशीनरी जलकर राख हो गई है। रात के समय से चल रही आग पर बुझाने की कार्रवाई सुबह तक चलती रही

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें