फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब थाने के चक्कर नहीं काटेंगे श्रद्धालु, कपालमोचन मेले में मौके पर दर्ज होंगी शिकायतें

व्यासपुर। कपालमोचन मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस बार पहली बार मोबाइल पुलिस वैन की व्यवस्था की गई है। मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालु अब अपनी शिकायत दर्ज करवाने के लिए पुलिस थाने जाने के बजाय मोबाइल पुलिस वैन में पहुंचकर शिकायत दे सकेंगे। शुक्रवार को मेले के शुभारंभ अवसर पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रिबन काटकर मोबाइल पुलिस वैन का उद्घाटन किया। मोबाइल पुलिस वैन शुरू होने से मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी। मेले के दौरान किसी प्रकार की परेशानी, सामान गुम होने, विवाद या अन्य शिकायत होने पर श्रद्धालु सीधे वैन में पहुंचकर पुलिस को जानकारी दे सकेंगे। इससे शिकायत दर्ज करवाने की प्रक्रिया आसान होगी और पुलिस भी मौके पर ही श्रद्धालुओं की समस्या सुन सकेगी। कपालमोचन मेले में हर साल हरियाणा के अलावा पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और अन्य राज्यों से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी के चलते सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए बड़ी जिम्मेदारी होती है। ऐसे में मोबाइल पुलिस वैन को पुलिस व्यवस्था का हिस्सा बनाया गया है। इस व्यवस्था का उद्देश्य श्रद्धालुओं को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध करवाना और शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया को सुगम बनाना है। मेले में पहली बार शुरू की गई इस पहल से श्रद्धालुओं को एक ही स्थान पर पुलिस सहायता उपलब्ध हो सकेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें