फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ से पहले मंडी में सब्जियों की मांग दोगुनी, दामों में भी उछाल

यमुनानगर। छठ पूजा को लेकर बाजारों में तैयारियां तेज हो गई हैं। पूजा में इस्तेमाल होने वाली सब्जियों और फलों की खरीदारी के लिए शनिवार को अनाज मंडी में लोगों की भीड़ रही। छठ से एक दिन पहले मूली, गोभी और पालक की मांग में अचानक तेजी देखने को मिली। सुबह से ही मंडी में खरीदारी के लिए लोग पहुंचने लगे। मांग बढ़ने के साथ कुछ सब्जियों के दाम भी पहले के मुकाबले अधिक रहे। रविवार शाम को महिलाएं सब्जियों और फलों के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना करेंगी। सब्जी मंडी प्रधान अंग्रेज सिंह ने बताया कि पिछले करीब 15 दिनों से सब्जियों के दाम कम हुए हैं। इसका प्रमुख कारण त्योहारी सीजन रहा है। मंडी में आवक और मांग के अनुसार सब्जियों के भाव में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। फिलहाल आने वाले दिनों में भी सब्जियों के दाम कम रहने के आसार हैं। मंडी और रेहड़ी के भाव में अंतर मंडी में गोभी 40 रुपये प्रति किलो, मूली 3 से 4 रुपये, टमाटर 10 से 12 रुपये, धनिया 3 से 5 रुपये प्रति गुच्छी, मेथी 7 से 8 रुपये, पत्तागोभी 7 रुपये, शिमला मिर्च 15 से 20 रुपये और मटर 20 से 25 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं। पालक और सरसों के भाव 6 से 7 रुपये, लोकल आलू 7 से 8 रुपये, प्याज 25 से 35 रुपये और लहसुन 60 से 100 रुपये प्रति किलो रहे। वहीं, रेहड़ी-फड़ी पर यही सब्जियां अधिक दाम पर मिल रही हैं। यहां गोभी 30 रुपये, मूली 20 रुपये, टमाटर 40 रुपये, धनिया 60 रुपये प्रति गुच्छी, मेथी 60 रुपये, पत्तागोभी 20 रुपये, शिमला मिर्च 60 रुपये और मटर 120 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं। पालक 40 रुपये, सरसों 25 रुपये, आलू 16 रुपये, प्याज 50 रुपये और लहसुन 130 रुपये प्रति किलो तक मिल रहा है। छठ पूजा के लिए खरीदारी करने पहुंचे लोगों ने जरूरत के अनुसार सब्जियां खरीदीं। मंडी में थोक भाव कम होने के बावजूद खुदरा दुकानों और रेहड़ी-फड़ी पर ग्राहकों को अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें