फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : यमुनानगर में सीवरेज की समस्या को लेकर आक्रोश, लघु सचिवालय पर प्रदर्शन

भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 28 Nov 2024 05:33 PM IST

यमुनानगर शहर में सीवर लाइन जाम होने और निकासी की उचित व्यवस्था न होने पर लोगों में आक्रोश है। आगाज संस्था (एक नई शुरुआत) के कार्यकर्ताओं ने वीरवार को लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने सीवर समस्या को लेकर जिम्मेदार विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। प्रशासनिक अफसरों को ज्ञापन सौंपकर तुरंत समाधान करने की मांग की है। वीरवार को आगाज संस्था (एक नई शुरुआत) के पदाधिकारी और कार्यकर्ता लघु सचिवालय पहुंचे। उनका कहना है कि यमुनानगर शहर की गलियों और सड़कों पर सीवर का गंदा पानी बह रहा है। जिससे शहरवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सीवर के गंदे पान से न केवल वातावरण को गंदा कर रहा है, बल्कि स्थानीय लोगों, विशेष रूप से छोटे बच्चों, की सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है। खुले में बहने वाले इस पानी के कारण संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। संस्था द्वारा प्रशासनिक अफसरों को ज्ञापन देकर व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने करने की मांग की है। इस मौके पर बलबीर सिंह, सुमित पाल सिंह, निवर्तमान पार्षद निर्मल चौहान, अश्वनी चौधरी, संजय कुमार व अन्य मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें