फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

गोहाना। खरखौदा मोड़ बाईपास के सर्विस रोड पर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान भैंसवान खुर्द गांव निवासी अमन (25) के रूप में हुई है। अमन रविवार देर रात करीब 9 बजे घर से मौसी के घर पिनाना जाने के लिए बाइक पर सवार होकर निकला था। पुलिस को युवक का शव रोड के किनारे पड़ा हुआ मिला था। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर शव को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। युवक की मौत के कारण स्पष्ट नहीं होने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर जांच के लिए विसरा भेजा है। पुलिस ने अमन के पिता बलजीत के बयान भी दर्ज किए हैं। उन्होंने बताया कि अमन बाइक पर सवार होकर पिनाना जाने के लिए घर से निकला था। इस बारे में उन्होंने मौसी के लड़के ज्ञानेंद्र को भी फोन पर आने की सूचना दी थी। रास्ते में खरखोदा मोड़ बाईपास के सर्विस रोड पर अमन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। राहगीरों ने शव के बारे में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और युवक के परिजनों को सूचित किया। जांच अधिकारी राजबीर ने बताया कि अमन की मृत्यु के कारण स्पष्ट नहीं हैं। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें