फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में उमड़ा विद्यार्थियों का उत्साह

अमर उजाला फाउंडेशन की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2026 पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुरथल में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर शुरू हो गई। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थी केंद्र पर पहुंचकर पूरे उत्साह के साथ परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू हुई। केंद्र पर 127 विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। परीक्षा को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्र पर पहले ही सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए थे। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा विद्यार्थियों को अपनी शैक्षणिक प्रतिभा साबित करने का अवसर प्रदान करती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें