फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिथि अध्यापकों की गिरफ्तारी के विरोध में सर्व कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन

सोनीपत। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा राज्य कमेटी के आह्वान पर सोमवार को जिला इकाई की ओर से अतिथि अध्यापकों की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया गया। जिला प्रधान देशराज नैन की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय से उपायुक्त कार्यालय तक रोष मार्च निकाला। इसके बाद तहसीलदार कीर्ति को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर अतिथि अध्यापकों की मांगों का समाधान करने की अपील की गई। कर्मचारियों ने कुरुक्षेत्र में आंदोलन कर रहे अतिथि अध्यापकों और उनके नेताओं की गिरफ्तारी पर नाराजगी जताई। जिला सचिव सुनील दत्त ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाना कर्मचारियों का लोकतांत्रिक अधिकार है। सरकार को आंदोलनकारियों की गिरफ्तारी करने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि अतिथि अध्यापकों के खिलाफ जारी प्रतिकूल स्पीकिंग ऑर्डर वापस लिए जाएं और उनकी सेवाएं नियमित की जाएं। कर्मचारियों ने सरकार से अतिथि अध्यापकों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए ठोस निर्णय लेने की मांग भी उठाई। इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ के वरिष्ठ उपप्रधान राजा भाई, उपप्रधान मुकेश शर्मा, एचएसवीपी के प्रधान सुरेश कुमार, पशुपालन विभाग के प्रधान बिजेंद्र दहिया, पब्लिक हेल्थ से जयवीर कुहाड़, अध्यापक संघ के जिला प्रधान नरेंद्र चहल, दिनेश छिकारा, सर्व कर्मचारी संघ के पूर्व नेता शीलकराम मलिक भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें