हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के बैनर तले ठेका सफाई कर्मचारी यूनियन और वाटर पंप ऑपरेटरों ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार को नगर निगम कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने तीन माह के बकाया वेतन की मांग को लेकर अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। उसके बाद निगमायुक्त हर्षित कुमार ने अपने कार्यालय में प्रतिनिधि मंडल को वार्ता के लिए बुलाया।