फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में सेफ इंडिया फाउंडेशन के बेड़े में शामिल सेफ सेवा वाहन, जनसेवा के लिए किया समर्पित

नवीन दलाल Updated Fri, 10 Oct 2025 04:44 PM IST

सेफ इंडिया फाउंडेशन के बेड़े में सेफ सेवा वाहन शामिल किया गया है। एसबीएल प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रतीक श्रेष्ठा ने अपने कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) फंड के तहत यह वाहन फाउंडेशन को भेंट किया। प्रधान संजय सिंगला ने बताया कि संस्था के पास पहले से तीन एंबुलेंस और दो सेवा वाहन हैं। अब यह नया सेफ सेवा वाहन भी जनसाधारण की सहायता के लिए निशुल्क सेवाओं में जोड़ा गया है। संस्था का उद्देश्य जरूरतमंदों तक चिकित्सा, शिक्षा, भोजन, पर्यावरण संरक्षण और आवास जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है।संस्था का लक्ष्य है कि समाज का कोई भी वर्ग बुनियादी जरूरतों से वंचित न रहे। सेफ इंडिया फाउंडेशन लगातार समाज में सेवा, सहयोग और संवेदना का संदेश फैलाने में अग्रसर है। संस्था का यह सेवा वाहन आपातकालीन स्थितियों, स्वास्थ्य सेवाओं और समाज के कमजोर वर्गों की मदद के लिए हर समय उपलब्ध रहेगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि राकेश अग्रवाल, सेवानिवृत्त कर्नल डॉ. अमिक गर्ग, अधिवक्ता श्याम कुमार पहुंचे। इस दौरान फाउंडेशन के चेयरमैन वाईके त्यागी, उपप्रधान प्रवीण वर्मा, संजीव अग्रवाल, सतीश, अरविंद मित्तल, बलराज वशिष्ठ, रविंद्र सरोहा, मास्टर दिलबाग सिंह, सुभाष सिसोदिया हवा सिंह आंतिल, पवन तनेजा भी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें