फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्धारित रूटों से बसें हटाकर रैली के लिए भेजने का विरोध, धरना पर बैठे रोडवेजकर्मी

गोहाना। रोडवेज बसों को केंद्रीय गृह मंत्री की रैली के लिए भेजने के विरोध में बुधवार को रोडवेजेकर्मियों ने हंगामा किया। चालकों ने बसों को रैली में लेकर जाने से मना कर दिया और धरना पर बैठ गए। कर्मचारियों के धरने से दिनभर रोडवेज बसों का संचालन बंद रहा। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। यात्रियों को जान जोखिम में डालकर प्राइवेट बसों की छतों पर बैठकर सफर करना पड़ा। कर्मचारियों का नेतृत्व रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के सदस्य अशोक पांचाल ने किया। उन्होंने कहा कि पांच व छह नवंबर को रोडवेजकर्मियों ने मांगों को लेकर चक्का जाम का आह्वान किया हुआ है। इस बारे में विभाग के आला अधिकारियों को पहले ही सूचित कर दिया गया था। करनाल में पांच नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली होनी है। रैली में कार्यकर्ताओं को लेकर जाने के लिए रोडवेज विभाग की जिम्मेदारी लगाई गई है। इसके लिए बड़ी संख्या में रोडवेज बसें करनाल व अंबाला भेजी जानी हैं। अधिकारियों ने बुधवार को ही बसों को निर्धारित रूटों से हटाकर अंबाला और करनाल जाने का फरमान जारी कर दिया। चक्का जाम के पूर्व निर्धारित आह्वान के चलते कर्मचारी बसों को लेकर अंबाला व करनाल जाने को तैयार नहीं हुए, जिसके चलते उन्होंने बसों को अड्डा परिसर में खड़ा कर दिया और धरना पर बैठ गए। कर्मचारियों के धरना पर बैठने से लोकल रूटों पर बसों का संचालन बंद हो गया। डीआई सतीश कुमार का कहना है कि बसों को करनाल व अंबाला भेजने का शेड्यूल जिला मुख्यालय के आदेशों पर ही बनाया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें