फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में ईदगाह व मस्जिदों में लोगों ने नमाज अदा कर देश की एकता व अखंडता की दुआएं की

नवीन दलाल Updated Sat, 07 Jun 2025 12:19 PM IST

ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व शनिवार को जिलेभर में मनाया गया। ईदगाह व मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा करके देश की एकता व अखंडता की दुआएं की। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद पर्व की मुबारकबाद भी दी। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शांति व भाईचारे के साथ मनाया। पर्व के मौके पर ईदगाह व मस्जिदों के बाहर चहल-पहल रही और लोगों ने खरीदारी भी की। ईदगाह में मौलाना इमरान नदवी ने लोगों को नमाज अदा कराई। साथ ही उन्हें ईद की नमाज व ईद की नमाज व ईद पर कुर्बानी के बारे जानकारी दी। साथ ही आपस में भाई चारे, आपस में मिलजुल कर रहने बारे बताया। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा पहुंचे और मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी। उन्होंने आपसी भाईचारे व प्रेम से त्योहार मनाए जाने के बारे जानकारी दी। अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सचिव शकील खान ने भी समाज के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान नहीम, राजेश खान, नौशाद अंसारी, यामीन अंसारी, गफूर खान, मोहम्मद इरशाद, मौलाना जमशेद, बाबू खान, इरशाद, शेर मोहम्मद, सलाउद्दीन, अधिवक्ता नसीम रजा, इकरामू अली व हाजी आश मोहम्मद मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें