फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में धूमधाम से मनाया गया ओशो सद्गुरुदेव का जन्मदिवस

नवीन दलाल Updated Thu, 12 Dec 2024 03:56 PM IST

सोनीपत के कुमासपुर- दीपालपुर रोड स्थित रजनीश ध्यान मंदिर में श्रद्धालुओं ने ओशो सद्गुरुदेव का जन्म दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। ओशो सद्गुरुदेव के छोटे भाई स्वामी शैलेंद्र सरस्वती व श्रद्धालुओं ने जन्मदिवस पर नृत्य व गाकर मनाया। उन्होंने भक्तजनों को ओशो के प्रवचनों के बारे में बताया। शैलेंद्र सरस्वती ने कहा कि वास्तविक अध्यात्म ध्यान में परमात्मा को पाने के लिए केवल अध्यात्म ध्यान जरूरी है। उन्होंने बताया कि ओशो सद्गुरुदेव ने संसार को एक अलग प्रकार देखा और लोगों को भक्ति की अलग राह दिखाई। इसके लिए साधक को अपने अंदर उतरने की जरूरत है। जिससे परमात्मा का अनुभव होना शुरू हाे जाता है। अध्यात्म ध्यान का बाहरी दुनिया से कोई लेना देना नहीं है। संत कबीरदास ने बिना किसी स्थान पर जाए परमात्मा की भक्ति की। ओशो का कहना था कि अपनी सांसों पर ध्यान देंगे तो परमात्मा को अवश्य पाया मिल जाएगा। रजनीश ध्यान मंदिर में आध्यात्मिक चिंतन ओशो सद्गुरुदेव का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में अनेक साधकों ने शामिल होकर नृत्य-गायन के साथ परमात्मा में ध्यान लगाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें