फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर व विधायक ने वार्ड-20 में 1.45 करोड़ के विकास कार्यों की रखी आधारशिला

अंकेश ठाकुर Updated Thu, 18 Sep 2025 09:46 PM IST

विधायक निखिल मदान व मेयर राजीव जैन ने वीरवार को वार्ड नंबर 20 में होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया। नगर निगम की ओर से 1.45 करोड़ रुपये से वार्ड में विकास कार्य कराए जाएंगे। विधायक निखिल मदान ने बताया कि वार्ड नंबर 20 में प्रगति नगर की तीन गलियों, जैन बाग कॉलोनी की तीन गलियों, शिवा शिक्षा सदन स्कूल की मुख्य गली को 95 लाख रुपये से बनाया जाएगा। विवेकानंद चौक के पास सड़क की सी सी से मरम्मत जारी है। गेटवे स्कूल के सामने और ओल्ड डीसी रोड बनाने का टेंडर हो चुका है, कुछ ही दिन के दोनों सड़कों को बना दिया जाएगा। मेयर राजीव जैन ने बताया कि लगभग 50 लाख रुपये से अशोक विहार की तीन गलियों में पेयजल लाइन ने का कार्य किया जाएगा। मेयर राजीव जैन ने कहा कि बारिश का मौसम ख़त्म हो चुका है, अब टूटी हुई सभी सड़कों और गलियों का निर्माण शुरू किया जाएगा । साथ ही अधिकारियों को सड़कों के निर्माण कार्य को प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिए। विकास कार्यों में गुणवत्ता से भी कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस दौरान निगम पार्षद नीतू दहिया, मनोनीत पार्षद चरण सिंह जोगी,नरेश वर्मा, मंडल अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, नीरज सोनी, श्रीप्रकाश, रणबीर, डीएसपी राजेंद्र, पवन तनेजा, मोहित गौड़ व कुलदीप वत्स भी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें