फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: जिस स्कूल से पिता ने 8वीं में किया जिला टाॅप, अब बेटे ने पाया प्रदेश में तीसरा स्थान

शाहिल शर्मा Updated Thu, 14 May 2026 05:04 PM IST

गांव शाहपुर तुर्क के सरकारी स्कूल में पिता ने आठवीं की पढ़ाई करते हुए जिले में प्रथम स्थान हासिल किया था। अब पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए बेटे ने कक्षा 10वीं में कड़ी मेहनत करते हुए प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया। पिता विकास व हरियाणा पुलिस से सेवानिवृत्त दादा हरिसिंह कटारिया के सपने को पूरा करते हुए काव्यांश ने इतिहास रच दिया है। काव्यांश की मां मोनिका मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हिंदी प्रवक्ता हैं। वह 12 साल से अध्यापन कार्य कर रही हैं। गांव शाहपुर तुर्क के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में काव्यांश ने एक साल पहले ही कक्षा 10वीं में दाखिला लिया था। इससे पहले वह सेक्टर-15 स्थित निजी स्कूल में पढ़ रहे थे। काव्यांश ने कई विषयों में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता की नई मिसाल पेश की है। काव्यांश ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर 497 अंक प्राप्त करते हुए अंग्रेजी में 98 अंक, विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान में पूरे 100 में से 100 अंक हासिल किए। वहीं, हिंदी में 97 और फिजिकल एजुकेशन में 99 अंक प्राप्त कर सभी को चौंका दिया। जैसे ही परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, स्कूल परिसर में खुशी का माहौल बन गया। स्कूल प्रिंसिपल, अध्यापकों और ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटकर इस सफलता का जश्न मनाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें