फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर दूसरे दिन अनाज मंडी बंद रहने से किसानों की बढ़ी परेशानी, गेहूं की बिजाई का काम प्रभावित

गोहाना। शहर की नई अनाज मंडी धान की आवक अधिक होने से सड़कों पर प्रतिदिन जाम की स्थिति बन रही है। जाम से निपटने और अनाज मंडी में व्यवस्था बनाने के लिए आढ़तियों ने सोमवार को अनाज मंडी बंद रखी। दिन भर में करीब 85 हजार बैग का उठान किया गया। हर दूसरे दिन अनाज मंडी होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। अनाज मंडी बंद रहने से किसानों की धान की कटाई और गेहूं की बिजाई दोनों ही प्रभावित हो रहीं हैं। किसानों ने प्रशासन ने धान की खरीद का कार्य निरंतर जारी रखने की व्यवस्था बनाने की मांग की है। अनाज मंडी में 1552460 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। मशीनों से कटाई के कारण अनाज मंडी में फसल की आवक अधिक हो रही है। अनाज मंडी में 60 हजार क्विंटल फसल डाली जा सकती है। अधिक फसल आने से किसानों को फसल डालने के लिए स्थान नहीं मिल रहा है। इससे चलते आढ़तियों ने बीते सप्ताह बुधवार को अनाज मंडी बंद रखी थी। इसके बाद शुक्रवार को फिर से अनाज मंडी बंद रखी गई। रविवार को अधिक फसल आने से किसान दोपहर बाद दो बजे तक जाम में फंसे रहे थे। इसे देखते हुए आढ़तियों ने सोमवार को अनाज मंडी बंद कर फसल का उठान करवाया। आढ़तियों ने बुधवार को भी अनाज मंडी बंद रखने का शेड्यूल बनाया हुआ है। फिलहाल किसान धान की कटाई के बाद गेहूं की बिजाई करवा रहे हैं। बार-बार अनाज मंडी बंद होने से किसानों की गेहूं की बिजाई का कार्य प्रभावित हो रहा है। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान संदीप मलिक का कहना है कि अनाज मंडी में फसल की आवक अधिक होने से व्यवस्था बिगड़ रही है। किसानों को फसल उतारने का स्थान उपलब्ध करवाने के लिए ही मंडी बंद रखी जाती है। इस बारे में किसानों को भी पहले ही सूचित कर दिया जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें